Physical science Pedagogy Nature of Physical science in hindi

Physical science Pedagogy Nature of Physical science in hindi

भौतिक विज्ञान(Physical science) के प्रकार –सामान्यतः जीव विज्ञान के अतिरिक्त अन्य सभी विज्ञान की शाखा को (Physical science  )की अंतर्गत रखा गया है । (Physical science) भौतिक विज्ञान की प्रमुख शाखाएं निम्नलिखित है-भौतिकी,  रसायन ,विज्ञान,  खगोल विज्ञान ,पृथ्वी विज्ञान आदि। 


भौतिक विज्ञान  की प्रकृति (Nature of Physical science)  (भौतिक)

1-क्रमबद्ध व्यवस्थित और समझने योग्यभौतिक विज्ञान व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध होता है। अतः भौतिक विज्ञान  की प्रकृति व्यवस्थित एवं   क्रमबद्ध होने के कारण एवं समझने योग्य होती है। भौतिक विज्ञान के नियम सिद्धांत विधियां प्रविधि खोज सभी  को क्रमबद्ध व्यवस्थित स्वरूप में अध्ययन किया जाता है।

2- प्रत्यक्ष  सत्य-  भौतिक विज्ञान आधार प्रत्यक्ष सत्य होता है।भौतिक विज्ञान में जो कुछ भी बुद्धि द्वारा समझा जा सकता है आंखों के द्वारा देखा जा सकता है एवं  ज्ञानेंद्रिय के द्वारा ग्रहण किया जा सकता है भौतिक विज्ञान  उसी को  सत्य मानता है ।  

3- यथार्थता- भौतिक विज्ञान के परिणाम यथार्थ होते हैं यदि कोई गलतियां शुद्धता होती है  तो वह मानव द्वारा किए गए आंकड़ों एवं परीक्षणों की गलती होती है।

4- भौतिक विज्ञान में प्रत्येक तथ्य का विश्लेषण करके  उसे छोटे-छोटे भागों में बांट  कर   उनका का अध्ययन किया जाता है।

5- कल्पना या परिकल्पना-  भौतिक विज्ञान की विचारधारा में परिकल्पना का स्थान महत्वपूर्ण होता है जब कभी दो तथ्यों को एक साथ घटित होते हुए देखते हैं तो हम तुरंत उनके बीच किसी संबंध को कल्पना कर लेते हैं फिर इस कल्पना के आधार पर नए तथ्यों की खोज की जाती है मानव मस्तिक उस समय तक कोई निश्चित धारणा नहीं बनाता जब तक कि उसे सारे आंकड़े उपलब्ध नहीं हो जाते ।

6-  वैधता–   भौतिक विज्ञान की वैधता समान परिस्थिति एवं वातावरण में पूरे संसार में एक समान होती है।अतः हम अपनी वैज्ञानिक परिणामों का सत्यापन कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

7- तथ्यों में परिवर्तन-  भौतिक विज्ञान के तथ्य परिवर्तनशील होते हैं ।भौतिक विज्ञान में हमेशा नए-नए अनुसंधान एवं होते रहते हैं जिसके परिणाम स्वरूप इसमें नए तथ्य एवं गलती का पता चलता है परिणाम स्वरूप परिवर्तन करना पड़ता है। जैसे- पहले  के लोग मानते थे कि सूर्य पृथ्वी का चक्कर लगाता है परंतु बाद में पता चलता है की पृथ्वी  सूर्य चक्कर लगा रही है। 

8-  स्थायित्व-  भौतिक विज्ञान के नियम सिद्धांत बहुत लंबे समय तक सर्वमान्य होती हैं। जैसे न्यूटन के नियम आइंस्टीन के सिद्धांत आदि । 


9-  भौतिक विज्ञान के पास हमारे वातावरण प्रकृति के प्रश्नों के उत्तर मौजूद होते हैं लेकिन फिर भी कुछ प्रश्नों के उत्तर विज्ञान के पास नहीं है जैसे अध्यात्मिक शक्ति की कुछ घटनाएं ।


10- भौतिक विज्ञान की विचारधारा पक्षपात रहित होती है या किसी व्यक्ति विशेष की धारणा पर निर्भर नहीं करती। यहां व्यक्ति की भावनाओं को कोई स्थान नहीं

Physical science Pedagogy Nature of Physical science in hindi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *